मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

bjp पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल मिला कलेक्टर से, नगर की समस्याओं से कराया अवगत

पूरे नगर में पेयजल सहित अनेक समस्याओं से नगर की जनता परेशान

सिवनी यशो :- सिवनी नगरीय क्षेत्र में व्यापत अव्यवस्थाओं के निराकरण के लिये सिवनी नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष श्रीमती डाली अमित डागोर सहित समस्त 14 पार्षदों के प्रतिनिध मंडल ने जिला कलेक्टर सिवनी से भेंटकर नगर पालिाक परिषद में लगातार की जा रही अनियमित्ताओं के संबंध में बिंदूवार लिखित जानकारी प्रदान कर शीघ्र निराकरण की मांग की है ।
जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल से भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरूवार को मिलकर नगर में व्यापत समस्याओं का लिखित पत्र सौंपकर बिंदूवार जानकारी देते हुये बताया कि सिवनी नगर में ग्रीष्मकाल के प्रारंभ में ही भीषण जलसंकट की स्थिती निर्मित हो गयी है । परिषद द्वारा नगर में जल वितरण का कार्य पक्षपातपूर्ण तरीके से किया जा रहा है । नगर पालिका परिषद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने कहा कि जब से यह परिषद बैठी है नगर में पेयजल की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही है । नवीन जलावर्धन योजना की जो डिजाईन है वह पुरानी आवर्धन योजना से भी बेकार है । श्री सनोडिया ने कहा कि नवरात्री जैसे पर्व में नगर में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी । कहीं दस मिनिट पानी की सप्लाई हो रही है तो कहीं बिल्कुल नही होने से नगर में पेयजल की स्थिती असंतोषजनक बनी है । उन्होंने बताया कि सभी भाजपा के पार्षदों ने भाजपा के वरिष्ट नेताओंं से विचार विमर्श करने के पश्चात आज जिला कलेक्टर से समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग के साथ ही नगर में व्यापत अन्य समस्याओं की बिंदूवार जानकारी पर चर्चा की है ।
जिला कलेक्टर से मिले प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पेयजल के साथ ही नगर के वार्डो में सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है और लापरवाही बरती जा रही है । दलसागर एवं मठ तालाब की साफ सफाई कराने की मांग भी प्रतिनिधि मंडल ने की है । इसके साथ ही नगर में आवारा पशुओं के बेजा आंतक से परेशान नगरवासियों को तत्काल छुटकारा दिलाने की मांग की है, प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा में बताया कि नगर में आवारा कुत्तों का जिस तरह से आतंक बढ़ रहा है वह खतरनाक होते जा रहा है । आवार कुत्तों के कारण अनेक दुर्घटनाएँ भी घट रही है । रात्रि एवं सुबह के समय वाहनों के पीछे कुत्ते भौंकते हुए पीछा करते हुये भागते है जिससे अनेक दुपहिया चालक गिरकर चोटिल हो चुके है, वहीं गाय भैसों का रोड में जमघट लगा रहता है, जिससे यातायात बाधित होता है, व्यापारियों एवं आमजनों को परेशानी होती है ।
भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सिवनी नगर पालिका परिषद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी निर्वाचित पार्षदों से पक्षपात पूर्ण व्याहार करते है । सिवनी नगर पालिका परिषद में नामांतरण किये जाने को लेकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी अनेक शिकायते प्राप्त होती है । प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पिछले दो वित्तीय वर्षो से परिषद में डीजल वितरण को लेकर बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार किया जा रहा है तथा कलेक्टर सिवनी को सौंपे पत्र में कहा गया है कि कायाकल्प हेतु स्वीकृत कार्यो को रोका जा रहा है प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से अपेक्षा व्यक्त की है कि उल्लेखित बिंदुवार समस्याओं के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिये कार्यवाही सुनिश्चित करें ।
जिला कलेक्टर से मिलने पहुँचे पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल में भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती डाली अमित डागोर, राजेश राजू यादव, सुश्री साक्षी डागोरिया, श्रीमती अनुसुईया पटवा, विजय गोलू मिश्रा, रविशंकर भांगरे, संजय भलावी, गोविंदी रवि सैयाम, श्रीमती मालती पांडेय, श्रीमती राजकुमारी बरमैया, श्रीमती प्रभा दुबे पुत्र विवेक मोंटू दुबे, श्रीमती जीतू तरूण श्रीवास, श्रीमती राजश्री संदेश बास्सा, उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button