छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश
बसंत पंचमी के अवसर पर निकाली भव्य चुनरी यात्रा मां शारदा के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Chhindwara 03 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मां सरस्वती स्वरूप शारदा माई के पावन प्राकट्य उत्सव बसंत पंचमी के अवसर पर जगह – जगह हुए धार्मिक आयोजन इसी क्रम में दुनावा नगर स्थित श्री मां शारदा देवी के दरबार में विगत तीन दिनों से चल रहे महापूजन का पूर्णाहूति के साथ समापन हुआ साथ ही भक्तों ने मिलकर मां शारदा के दरबार से भव्य चुनरी यात्रा निकाली जो दुनावा की नगर सेठानी मां खेड़ापति के श्री चरणों में अर्पित की गई दरबार के प्रधान पुजारी श्री विशाल पंडा जी ने बताया कि इसमें से एक चुनरी मैहर मां शारदा शक्तिपीठ पंहुचायी जाएगी जो मां शारदा को अर्पित की जाएगी दरबार में मां शारदा को 56 महाभोग के साथ अन्य नाना प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए।




