WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

जिला स्तरीय शालेय बॉक्सिंग स्पर्धा का भव्य आयोजन संपन्न, अब बालाघाट में दिखेगा सिवनी के खिलाड़ियों का दम

सिवनी के होनहार खिलाड़ी संभाग स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में दिखाएंगे दम, देखें पूरी विजेताओं की सूची

Seoni 07 August 2025

सिवनी यशो:-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उदय पब्लिक स्कूल, सिवनी के इनडोर हॉल में जिला स्तरीय शालेय बॉक्सिंग चयन स्पर्धा 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में सिवनी जिले के प्रमुख विद्यालयों — जैसे उदय पब्लिक स्कूल, मिशन इंग्लिश स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट, नेताजी सुभाष स्कूल, तिलक स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, मठ कन्या शाला आदि — के खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

चयनित खिलाड़ियों को बालाघाट में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवस

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को संभाग स्तरीय शालेय बॉक्सिंग स्पर्धा (बालाघाट) के लिए चयनित किया गया है, जो सिवनी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 शुभारंभ व समापन अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में

इस स्पर्धा का उद्घाटन व समापन निम्न अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ:

  • श्रीमती जस्सी थॉमस (जिला क्रीड़ा अधिकारी)

  • राघवेंद्र ठाकुर (प्राचार्य, उदय पब्लिक स्कूल)

  • मनीष मिश्रा (विधायक खेल प्रतिनिधि)

  • अनिल राजपूत, देवेंद्र ठाकुर, अश्विनी तिवारी, सुनील मर्सकोले

निर्णायक मंडल एवं आयोजन सहयोगी

  • सोहन लाल सेन – सचिव, जिला बॉक्सिंग संघ व खेल प्रशिक्षक

  • मनीष तुमन्ने – खेल प्रशिक्षक

  • दक्ष चंद्रवंशी – राष्ट्रीय खिलाड़ी

  • अन्य प्रशिक्षक व आयोजन टीम ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।

चयनित स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सूची (श्रेणीवार)

सब जूनियर बालक वर्ग 

28 से 48 किग्रा तक के वर्गों में वैभव परते, अरशान, कबीर प्रत्याणी, अनुज भलावी, सिद्धिम जैन, ओम बघेल, इक्षित हेड़ाऊ, विराट सिंह, अथर्व जायसवाल, राजवीर सिंह बघेल ने स्वर्ण पदक जीते।

17 वर्ष बालक वर्ग

इस वर्ग में श्रेयांश जैन, वाशु सेन, कौशिक साहू, अथर्व कौरव, अनिकेत विश्वकर्मा, अक्षांश दीक्षित सहित कुल 9 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

19 वर्ष बालक वर्ग

समर्थ सिंह गोर, आशीष, देवांश साहू, शुभ जैन, अंश सिंह, पियूष इनवाती आदि का चयन हुआ।

 17 वर्ष बालिका वर्ग

श्रुति सिंह राजपूत, समृद्धि पांडे, उत्कर्षा राउत, रिद्धि तिवहन, अवनी चौरसिया, तनिषा राजे सहित 9 बालिकाओं ने स्पर्धा में जीत हासिल की।

19 वर्ष बालिका वर्ग

काजल जांघेला, पूर्णिमा विश्वकर्मा और दिशा जायसवाल का चयन हुआ।

चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

चयनित सभी खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी, उदय पब्लिक स्कूल के संचालक पवन मालू, संगीता मालू, उमंग मालू, राधिका मालू तथा बॉक्सिंग संघ सिवनी के पदाधिकारियों ने बधाई दी और राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।

ताज़ा खबरें सीधे पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!