धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सावली में दर्शनार्थ भारी जन सैलाब उमङ़ा

Chhindwara 28 December 2024
सौसर यशो:- साल के अंतिम शनिवार को चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सावली में दर्शनार्थ भारी जन सैलाब उमङ पडा प्रतिवर्षानुसार इस बार भी साल के अंतिम शनिवार को पांढुर्णा से बड़ी तादाद में जनता पैदल हनुमान मंदिर जाम सावली में दर्शनार्थ आए प्रात: पांढुर्णा से पदयात्रा करते हुए बड़ी तादाद में भाविक दर्शनार्थ आ रहे थे जिनका जगह-जगह भव्य स्वागत जनता द्वारा किया गया भाविको के लिए जगह-जगह खाना नाश्ता चाय पेयजल की निशुल्क व्यवस्था की गई थी विधायक विजय चौरे ने भी दर्शनार्थ के सम्मान के लिए नास्ते की व्यवस्था की गई थी।

अंतिम शनिवार को हनुमान मंदिर के प्रति आस्था को देख दर्शनार्थ आने वालो की सुविधा के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से सज्जग था जाम साँवली हनुमान मंदिर समिति भंग होने के कारण व्यवस्था की जवाबदारी प्रशासन पर होने से जिला अध्यक्ष अजय देव शर्मा ने पूर्व से इस व्यवस्था की जवाबदारी संभालते हुए पूरी तरह से सक्रियता दिखाई अनुविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ पटेल के नेतृत्व में पूरा प्रशासन सज्जग था।

सफाई एवं पेयजल की ओर विशेष ख्याल दिया गया इसके लिए चारों नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत थे शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधिकारी के साथ अनु विभागीय पुलिस अधिकारी तथा पुलिस स्टेशन के सभी थानेदार अपने मातहत पुलिस कर्मीयों के साथ व्यवस्था बनाए हूये थे साथ ही राजस्व विभाग वन विभाग के अधिकारी भी व्यवस्था में लगे हुए थे आने वाले भक्तों को श्री हनुमान के दर्शन सुविधाजनक हो इसके लिए प्रशासन द्वारा बैरिकेड बनाए गए थे जिससे दर्शन ठीक से हो रहे थे दर्शनार्थ आने वाले भाविको के वाहनों की पार्किंग सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा अच्छा प्रबंध किया गया था।

पार्किंग की समुचित व्यवस्था के लिए पांढुर्णा. नागपुर. सौसर की ओर से आने वाले सभी वाहनों को पार्किंग व्यवस्था के तहत खड़े किए गए जिससे परेशानी नही हूई जाम सावली पांढुर्णा मार्ग भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था मंदिर परिसर में भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारों की व्यवस्था भाविको के द्वारा की गई थी प्रशासन द्वारा मंदिर को भी अच्छी तरह से सजाया गया थानव वर्ष के प्रथम दिन भी जाम सांवली हनुमान मंदिर में भक्तों का जन् सैलाब उमडऩे की संभावना को देख प्रशासन द्वारा व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button