Seoni 06 August
छपारा यशो:-श्रावण मास के पवित्र अवसर पर छपारा के श्री हनुमान मंदिर बड़ा बगीचा में एक खास आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिल रहा है।
यहां हनुमान जन्मोत्सव युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान शिव की 12 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा बनाई गई है।
यह प्रतिमा 125 किलो नारियल की रस्सियों से तैयार की गई है।
इस प्रतिमा को बनाने में युवाओं ने करीब दो सप्ताह तक मेहनत की।
उनका उद्देश्य था कि जिस प्रकार श्रावण मास में हनुमान जी के सामने अखंड रामचरितमानस पाठ होता है, उसी तरह यह पाठ भगवान शिव को भी समर्पित किया जाए, क्योंकि शिव जी को भी राम नाम का परम भक्त माना जाता है।
यह भी पढ़ें:- शिव महापुराण कथा पर विशाल भंडारा में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं और वे भगवान शिव की इस विशेष प्रतिमा के दर्शन कर रामचरितमानस पाठ में हिस्सा ले रहे हैं।
रविवार शाम को विशेष कार्यक्रम में केवलारी विधायक रजनीश हरबंस सिंह और नगर के व्यापारी जयकेश पटेल भी मंदिर पहुंचे।
उन्होंने भगवान शिव और हनुमान जी का पूजन किया, महाआरती में भाग लिया और रामचरितमानस पाठ का श्रवण किया।
यह भी पढ़ें: – भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही निर्मित हों : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
समिति की अपील
हनुमान मंदिर समिति और युवा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे श्रावण मास में भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिर अवश्य आएं और रामचरितमानस पाठ में भाग लें।
विशेष तिथि:
8 अगस्त 2025 को पाठ का समापन और भव्य भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में होगा।



