क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
रात्रि काम्बिंग गश्त के दौरान कुल 113 वारंटियों को किया गिरफ्तार
Chhindwara 20 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतर… धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों/अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के द्वारा विशेष ऑपरेशन चलाकर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश पर छिंदवाड़ा में *दिनांक 19-20.04.2025 को रात्रि में शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग–अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग एवं नाकाबंदी/ दबिश देकर एक ही रात्रि में औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर…. 10 स्थाई व 103 गिरफ्तारी, इस प्रकार कुल 113 वारंटियो को दबिश / घेराबंदी / नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया,* सभी गिरफ्तारशुदा वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं ।
जिलें में सर्वाधिक वारंट की तामीली के क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई राजेश बंजारे के नेतृत्व में थाना चौरई द्वारा कांबिग गस्त के दौरान लगातार टीम गठितकर सर्वाधिक वारंट तामील किया गया ,जिसमें 01 स्थायी व 17 गिरफ्तारी, कुल 18 वारंटियो* को गिरफ्तार किया गया, नगर पुलिस अधीक्षक (छिन्दवाडा) अजय राणा के नेतृत्व में थाना कोतवाली द्वारा गठित टीम ने *02 स्थायी व 10 गिरफ्तारी, कुल 12 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया तथा *अनुविभागीय अधिकारी (परासिया) श्री जितेन्द्र जाट के नेतृत्व में थाना चांदामेटा* में *01 स्थायी व 08 गिरफ्तारी, कुल 09 वारंटियो* को गिरफ्तार किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वाधिक वारंट तामीली एवं स्थायी वारंट तामील करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई हैं
आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त व्यक्तियो/जिले के गुंडा /निगरानी बदमाश, जिला बदर के अपराधियों, जेल से रिहा आरोपियों, कबाडिय़ो को काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम द्वारा सघनता से चेक किया गया व गुम इंसानो (व्यक्तियों) की दस्तयाबी की गई, जिसमें 114 गुंडा बदमाश, 79 निगरानी बदमाश, 08 जेल से रिहा, 48 कबाडिय़ो को चेक कर थाना रिकार्ड में इंद्राज किया गया तथा थाना क्षेत्र में विगत दिनो गुम हुए व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई जिसमें 13 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया, अवैध शराब की तस्करी/ खुले स्थान शराब पीने वाले *33 व्यक्तियों से 280 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई ।


