मध्यप्रदेशसिवनी

एक गाँव ऐसा जहां नेटवर्क और रोजगार के लिये लोगाों को गाँव से बाहर जाना पड़ता है

Seoni 16 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले में एक ऐसा गांव है, जहां मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं है। वहीं इस ग्राम के मजदूरों को पर्याप्त मात्रा में काम नहीं मिलता जिसके कारण वे गांव छोड़कर अन्य स्थानों में रोजगार के लिये जाते है और एक दो माह में उनकी वापसी होती है । कुरई ब्लॉक के पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित नयेगांव में किसी भी टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता है और यहाँ के मजदूरों को पर्याप्त मजदूरी का काम नहीं मिलता ।

ग्रामीणों को फोन पर बात करने के लिए गांव से एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस बुलाने के लिए तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखवती परते ने बताया कि सरकारी कामकाज के लिए उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ता है। नेटवर्क की समस्या इतनी गंभीर है कि एक युवक का विवाह भी इसी कारण नहीं हो पाया। लड़की पक्ष ने नेटवर्क न होने की वजह से रिश्ता ठुकरा दिया। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह के अनुसार, बीएसएनएल ने बफर जोन में टावर लगाने की अनुमति मांगी है। हाल ही में आसपास के चार गांवों में मोबाइल टावर लगाए गए हैं। अधिकारियों से नयेगांव में भी जल्द नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की बात की गई है।

जब पूरा देश डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है, तब यह गांव अभी भी मूलभूत संचार सुविधाओं से वंचित है। इससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बाधित हो रहा है।

वहीं दूसरी ओर पड़ताल में यह बात भी सामने आयी है कि गांव के अधिकांश लोग रोजगार की तलाश में बाहर चले जाते है गाँव की एक बड़ी संख्या रोजी रोटी के लिये नागपुर सहित अन्य शहरों में जाते है । इस ग्राम के आस पास मजदूरों को बहुत अधिक काम नहीं मिल पाता है जिसके कारण उन्हें अन्य स्थानों में रोजगार की तलाश में जाना पड़ता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!