WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमदेश विदेश

हाथरस में हादसा: धार्मिक आयोजन में भगदड़ से एक सैकडा से अधिक की मौत 

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें सवा सौ व्यक्तियों की मौत हो गयी है और अनेक बुरी तरह घायल है ।  हाथरस जिले स्थित फुलरई नामक गांव में नारायण साकार हरि या साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का एक धार्मिक समागम में मची भगदड़ से यह हादसा हुआ है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ की सूचना मिलते ही अधिकारियों को दुर्घटना स्थल पहुँचकर राहत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये ।  सीएम ने घटना की उच्चस्तरीय जाँच के लिये टीम बनाकर तत्काल जाँच प्रारंभ करने के निर्देश देते हुये कहा है कि घटना की तह तक जायेंगे । 
इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया है और पीडि़त जनों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है । 
प्रधानमंत्री ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब के दौरान कहा, चर्चा के बीच कहा कि मुझे अभी एक दुखद खबर दी गई है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कई लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना आ रही है. मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदना (शोक) व्यक्त करता हूं. मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं । इसके बादें पीएम ने सीएम योगी से फोन पर बात भी की और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली ।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार फुलरई नामक गांव में नारायण साकार हरि या साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का एक धार्मिक आयोजन था जिसमें पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं  की भीड़ थी किसी का कहना है कि बाबा के पैर छूने के लिये श्रद्धालुाओ  में भगदड़ मच गयी तो कोई कह रहा है कि बाबा का कार्यक्रम समाप्त हो गया था वहां से बाहर निकलते समय भगदड़ मची जिससे यह घटना घटित हुई । बाबा को उनके अनुयायी साक्षात नारायण का अवतार मानते है और उनके कार्यक्रम भारी भीड़ जुटती है । इस भीड़ को संभालने के लिये बाबा की अपनी स्वयं की टीम होती है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!