छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

अपर कलेक्टर ने ली समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक

छिंदवाड़ा-12 नवंबर 2024

  छिन्दवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह  (Collector Shilendra Singh)  के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर  के.सी.बोपचे (Additional Collector K.C.Bopche) ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष (collector office meeting room) में समय सीमा (time limit) प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार विस्तृत चर्चा करते हुए समय सीमा में लंबित मामलों पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, सीएम कार्यालय, सीएम हाउस, विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं न्यायालयों से जुड़े लंबित प्रकरणों का विश्लेषण किया गया।

   अपर कलेक्टर श्री बोपचे ने इन सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया ताकि समय सीमा के भीतर सभी शिकायतों और मामलों का निपटारा हो सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी संबंधित विभाग समय-सीमा में अपेक्षित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बैठक में एसडीएम  सुधीर कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत  पी.राजोदिया, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  मनोज तेहनगुरिया सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं जिला मुख्यालय के अधिकारी कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित थे, जबकि अन्य सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ सहित सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button