खेलमध्यप्रदेशसिवनी

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों से शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

सिवनी यशो:- सिहोर शासकीय खेलकूद आवासीय विद्यालय (Sihore Government Sports Residential School) खेल में रूचि रखने वाले छात्रों के लिये में कक्षा 9 वी से 12वीं तक प्रवेश के लिये आवेदन 31 मई तक आमंत्रित किये गये है । प्रवेश के लिये आवेदन करने वाले छात्रों को खेलकूद आवासीय विद्यालय सिहोर में 06 मई एवं 07 मई को प्रवेश परीक्षा (entrance examinations) में प्राप्त अंको की मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश की पात्रता होगी । इस संबंध में सिवनी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.भोपाल के पत्र क्रमांक/शा.शि./सी/245/ सीहोर/प्रवेश/2024-25/281 भोपाल दिनांक 20.05.2024 के निर्देशानुसार शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक (केवल बालकों के लिए) प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 31.05.2024 तक निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभ्यार्थी अपने आवेदन आनलाईन लिंक https://www.educationportal.mp.gov.in/Sports.aspx  पर कर सकेगें। चयन परीक्षा दिनांक 05.06.2024 से 07.06.2024 तक शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में की जावेगी।
प्रवेश हेतु अभ्यार्थी ने मध्यप्रदेश की मान्यता प्राप्त शालाओं से शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 8वीं की परीक्षा न्यूनतम सी ग्रेड तथा कक्षा 9वीं/10वीं/11वीं की परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो साथ ही अभ्यार्थी मध्यप्रदेश की मान्यता प्राप्त शालाओं में शिक्षा सत्र 2023-24 में नियमित छात्र के रूप में शिक्षा प्राप्त की हो, आवेदन करने हेतु पात्र होगा। अभ्यार्थी का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं स्कूल शिक्षा विभाग/मान्यता प्राप्त खेल संगठनों की अधिकारिक खेल प्रतियोगिता में सहभागिता के आधार पर मेरिट अनुसार चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु की स्थिति, चयन प्रक्रिया के समय ऊचाई एवं वजन आदि तथा वांछित दस्तावेजों संबंधी पूर्ण जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button