प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी म.प्र. में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहे रोजगारोन्मुखी AEDP
Seoni 15 May 2025
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी म.प्र. में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से नवीन पाठ्यक्रम में दो विषयो के साथ प्रवेश प्रारम्भ हुआ हैं जिसमे Apprenticeship Embedded Degree Program (AEDP) के तहत B.Com in Banking, Financial Services and Insurance (BFSI) एवं B.A. in Tourism & Hospitality Operations पाठ्यक्रम की शुरूआत हो रही है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत युवाओं को कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30 छात्रों का एक बैंच संचालित किया जायेगा।

AEDP पाठ्यक्रमों की विशेषता यह है कि छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में 6 से 12 महीने की अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण) दिया जायेगा जिसमें न्यूनतम 8000 रूपये का प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलेगा। यह कोर्स छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान देगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव और उद्योग जगत (इंडस्ट्री) से जुड़ाव का भी अवसर प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी म.प्र. के प्राचार्य डाॅ. रविशंकर नाग ने बताया कि AEDP के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रूचि के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त होगा और उन्हें स्नातक की डिग्री के साथ-साथ रोजगार की बेहतर संभावनाऐं भी मिलेंगी। यह कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
छात्र-छात्राऐं जिन्होंने 12वी कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर ली है, वे इन पाठ्यक्रमों के लिये आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम का शुल्क बी.ए. /बी.काॅम. के विद्यार्थियों से लिये जाने वाला शुल्क ही निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये काॅलेज परिसर में नोटिस बोर्ड/हेल्प सेंटर में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।