छिंदवाड़ा

अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग है: ओकटे

कांग्रेस ने किया परासिया अधिवक्ता संघ परिषद के सदस्यों का स्वागत

Chhindwara 29 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- परासिया। परासिया बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी हुए अधिवक्ता उम्मीदवारों के सम्मान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में परासिया अधिवक्ता संघ परिषद के कांग्रेस समर्थित विजयी अधिवक्ताओं का मान किया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम निर्वाचित समस्त अधिवक्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के सांसद नकुलनाथ की ओर से बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री ओकटे ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का अभिन्न अंग है। इनका परिश्रम, कार्य, व्यवहार व न्यायिक प्रक्रिया पर गहरी छाप छोड़ती है। गरीबों व मजलूमों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता अहम भूमिका अदा करते हैं। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो न्याय के प्रति निष्ठा व सत्य के लिए प्रतिबद्ध होता है। इसीलिये उन्हें न्याय का चेहरा भी कहा जाता है।निर्वाचित अधिवक्ताओं का मोमेंटो, स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल से स्वागत किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!