क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

न्यायालय स्थानांतरण का विरोध : न्यायालीन कार्यो से विरत रहे अधिवक्ता

अधिक्ता संघ के अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

न्यायालय स्थानांतरण का विरोध : न्यायालीन कार्यो से विरत रहे अधिवक्ता - Seoni News

 

सिवनी यशो:- जिला अधिवक्ता संघ सिवनी में पंजीकृत समस्त अधिवक्ता, नोटरी अधिवक्ता, शपथ आयुक्त, व अधिवक्ता लिपिकगण दिनाँक 18 मार्च 2024 से 20 मार्च तक 2024 तक न्यायालीन कार्यो से विरत रहते हुए । आज प्रथम दिवस तक वृहत रूप में न्यायालय परिसर के प्रमुख गेट के सामने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराये।
शासन द्वारा नागपुर रोड स्थित बीज निगम की भूमि नवीन न्यायालय भवन के लिए आवंटित की गई है उक्त भूमि आवंटन को लेकर जिला अधिवक्ता संघ सिवनी व्दारा व अन्य सामाजिक संगठनों व सत्ता व विपक्ष के द्वारा आपत्तिया प्रस्तुत की गई उक्त आपत्तियों को सुने बिना जिला कलेक्टर सिवनी द्वारा अपनी मनमानी करते हुए बीज निगम की भूमि का आवंटन कर दिया गया । वर्तमान सिवनी न्यायालय भवन सिवनी नगर का ह्रदय स्थल है साथ ही शांत क्षेत्र की परिधि में आता है । जिला अधिवक्ता संघ सिवनी की लंबे समय से चली आ रही वर्तमान न्यायालय भवन के विस्तारीकरण की प्रमुख मांग को जिला कलेक्टर सिवनी एवं प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश महोदय सिवनी व सत्ता पक्ष के नेताओ द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है । उक्त मांग को लेकर आज अधिवक्ता संघ सिवनी व्दारा माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया । जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के अध्यक्ष रवि कुमार गोल्हानी, सचिव रितेश आहूजा व्दारा ज्ञापन का वाचन किया गया । जिसमें जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के समस्त अधिवक्ता गणों , अधिवक्ता लिपिकों व महिला अधिवक्ता की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही ।

न्यायालय स्थानांतरण का विरोध : न्यायालीन कार्यो से विरत रहे अधिवक्ता - Seoni News

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button