सिवनी में हिस्ट्रीशीटर ‘बिजली’ गिरा: सूने घर में लाखों की चोरी, मारपीट का आरोपी भी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे
2.60 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, 12 से ज्यादा मामलों में लिप्त बदमाश दबोचा, एक और आरोपी की तलाश जारी
अफरोज उर्फ बिजली गिरफ्तार सिवनी, 2.60 लाख का माल बरामद
2.60 लाख का मशरूका जब्त, एक और आरोपी की तलाश जारी
सिवनी यशो :- शहर में दहशत फैलाने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया।
आरोपी अफरोज उर्फ बिजली को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
आरोपी ने सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था,
वहीं मारपीट के मामले में भी फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा
लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

ऐसे टूटा ‘बिजली’ का खेल
21 अप्रैल को संजय वार्ड निवासी फरियादी ने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
छिंदवाड़ा चौक के पास संदिग्ध मिलने पर पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।
मारपीट और लूट की वारदात भी उजागर
आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को रोककर शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर
जबरन पैसे छीनकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
2.60 लाख का मशरूका बरामद
- सोने के 04 कंगन
- 01 मंगलसूत्र, 01 अंगूठी
- 02 लॉकेट
- चांदी के 04 जोड़ी कंगन, 01 चेन, 01 अंगूठी
- नकदी राशि
कुल कीमत लगभग ₹2,60,000
हिस्ट्रीशीटर का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें नकबजनी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के प्रकरण शामिल हैं।
यह आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज शातिर अपराधी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से शहर को बड़ी राहत मिली।





