राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु मणिपुर के लिए छवि अग्रवाल रवाना होगी
7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित होगी प्रतियोगिता
Seoni 21 March 2025
बरघाट यशो: – विदित हो की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरघाट की वेटलिफ्टर कुमारी छवि का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु जूनियर वर्ग में हुआ था, विगत समय से प्रतियोगिता की निर्धारित तिथि मैं परिवर्तन किया गया है और अब यह राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता मणिपुर की राजधानी इंफाल में 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित होनी है।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक एवं छवि अग्रवाल के कोच प्रेम श्रीवास्तव द्वारा यह जानकारी दी गई की दिनांक 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक सीहोर भोपाल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का कोचिंग कैंप आयोजित किया गया है जिसमें भाग लेने के लिए कुमारी छवि अग्रवाल 31 मार्च को सीहोर के लिए रवाना होगी एवं वहां पर कोचिंग कैंप के पश्चात 5 अप्रैल को मणिपुर इंफाल के लिए जाएंगी ज्ञात होने की इसके पूर्व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी नम्रता परते टेबल टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि लद्दाख लेह में आयोजित हुई थी उसमें सम्मिलित हुई थी उपरोक्त छात्राओं के अलावा कन्या विद्यालय की लगभग 12 छात्राएं है राज्य स्तर पर भी विभिन्न खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सम्मिलित हुई है एवं उक्त दोनों छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर छोटे से स्थान बरघाट का नाम रोशन किया है।
ज्ञात होवे की विद्यालय के खेल प्रशिक्षक प्रेम श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में उक्त छात्राएं नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सरला नरेती शिक्षिका कुमारी शशि कला साहू शिक्षिका श्रीमती वीणा मेश्राम शिक्षक दिलीप पटले सूर्यकांत सिंह धुर्वे अनिल कुमार अवधवाल एवं समस्त शुभचितकों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है एवं शुभकामनाएं दी है


