सिवनी

अग्रवाल समाज समिति सिवनी को किया सम्मानित

हजारों कुंभ तीर्थ यात्रियों को कराई ठहरने की नि: शुल्क व्यवस्था

Seoni 19 March 2025
सिवनी यशो:- अग्रवाल समाज सिवनी द्वारा प्रयागराज कुंभ तीर्थ यात्रियों के रात्रि विश्राम तथा स्वल्पाहार की नि: शुल्क व्यवस्था की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। इसी तारतम्य में भोपाल से प्रकाशित सामाजिक पत्रिका के संपादक ओम अग्रवाल ने सोमवार को सिवनी पहुंचकर लूघरवाड़ा स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष, पदाधिकारियों व सदस्यों को सेवा कार्यो के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने भी अग्रवाल समाजल के पुनीत कार्यो की सराहना की, सदस्यों का सम्मान किया।

अग्रवाल समाज समिति सिवनी को किया सम्मानित - Seoni News

उल्लेखनीय है कि महाकुंभ में कर्नाटक, तेलंगना व महाराष्ट्र से प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों को भारी भीड़ के कारण हो रहे जाम की परेशानियों के चलते रात्रि विश्राम की आवश्यकता को देखते हुए सिवनी अग्रवाल समाज ने जबलपुर रोड स्थित लूघरवाड़ा अग्रसेन भवन में 9 से 27 फरवरी के दौरान तीन हजार से अधिक यात्रियों के निशुल्क ठहरने व जलपान की व्यवस्था की थी। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल (भालोटिया), सचिव नरेश अग्रवाल, समिति पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ सदस्य नरेन्द्र अग्रवाल, डा. सुनील अग्रवाल का सम्मान करते हुए ओम अग्रवाल, सूरज पोतदार ने ऐसे पुण्य कार्य के लिए पूरे अग्रवाल समाज को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा. सुनील अग्रवाल ने अग्रसेन भवन के निर्माण के लिए सहयोग राशि का चेक भेंट किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button