व्यापारसिवनी

कृषि वैज्ञानिको ने  कृषि विस्तार अधिकारियों को दिया तकनीकी प्रशिक्षण 

सिवनी यशो:- प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के दर्पण सभाकक्ष में जिले के कृषि विस्तार अधिकारियों को रबी की फसल के पूर्व महत्वपूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान किया गया। 
इस दौरान उपसंचालक कृषि  मोरिष नाथ, अनुविभागीय अधिकारी प्रफुल्ल घोडेश्वर एवं केंद्र प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल मंचासीन रहे, प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिक डॉ एन के सिंह द्वारा गेहूं की  सघनीकरण तकनीक के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई, साथ ही कुसुम एवं सूरजमुखी की खेती की तकनीक बताई गई। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल ने रबी की फसलों की खेती के पूर्व मृदा परीक्षण, फसल विविधीकरण कारण के अंतर्गत गेहूं फसल के अलावा चना, मटर, सरसों अलसी, सूरजमुखी, कुसुम आदि की खेती, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं नैनो यूरिया, डी.ए.पी. के उपयोग के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ के के देशमुख, डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर कुमार सोनी ,डॉ जी के राणा द्वारा भी महत्वपूर्ण कृषि संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।   

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!