हम सभी अपने बीच के राग द्वेष को भूलकर मिलजुल कर काम करें और पार्टी को मजबूत करें :यादव
परतला में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का हुआ जोरदार स्वागत
Chhindwara 03 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा के शुभंकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव रविवार शाम को छिंदवाड़ा नगर वार्ड क्रमांक 1 के परतला में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के वार्ड क्रमांक 1 के परतला पहुंचने पर विजेंद्र चौहान एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद बड़े बबलू विश्वकर्मा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सर्वप्रथम परतला के महाराजा को प्रणाम करते हुए कहा कि मैं आप लोगों के द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं और आप सभी को धन्यवाद देता हैं, लेकिन मैं हमेशा से कहता हूं कि मैं पहले भी भाजपा का कार्यकर्ता था और आज भी भाजपा का कार्यकर्ता ही हूं।
उन्होंने कहा कि हम सभी भाजपा परिवार के सदस्य हैं। श्री यादव ने कहा कि हम सभी अपने बीच के राग द्वेष को भूलकर मिलजुल कर काम करें और पार्टी को मजबूत करें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, अजय सक्सेना, भरत घई, राकेश माइकल पहाड़े, अरुण गदरे, कृपाशंकर सूर्यवंशी, विजेंद्र चौहान एवं पार्षद बबलू विश्वकर्मा के साथ सैकड़ों कि संख्या में महिला एवं पुरुष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





