विधायक दिनेश राय मुनमुन के निरंतर प्रयासों से प्रारंभ हुआ मेडिकल कालेज- आलोक दुबे
भाजपा जिलाध्यक्ष सहित समस्त नेताओं ने इस सौगत के लिये भाजपा नेतृत्व एवं सरकार का माना आभार
सिवनी यशो:- नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission) द्वारा सिवनी मेडिकल कॉलेज (Seoni Medical College) में 50 छात्रों को एमबीबीएस ( MBBS )के कोर्स की शिक्षा की अनुमति मिलने के साथ ही जिले वासियों की मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की बहु प्रतीक्षित आशाएं पूरी हो गई हैं। जिले को मिली इस उपलब्धि के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे (BJP District President Alok Dubey) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (Union Health Minister Jagat Prakash Nadda) , प्रदेश के मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव (State Chief Minister Dr. Mohan Yadav) , प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan) एवं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला (State Medical Education Minister Rajendra Shukla) , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ( Former Union Minister and Mandla MP Faggan Singh Kulaste) सहित उन सभी भाजपा नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने समय समय पर जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दिलाने के लिए अपने सतत प्रयास किए हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा कहा गया कि, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन (Seoni MLA Dinesh Rai Munmun) द्वारा सिवनी में मेडिकल कॉलेज शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए निरंतर अपना प्रयास जारी रखा गया जिससे आज मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की उपलब्धि हासिल हो रही है। इसके साथ ही पूर्व में हमारे पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन सहित पूर्व भाजपा जिला अध्यक्षों द्वारा समय-समय पर मेडिकल कॉलेज की मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित जिले में आने वाले सभी भाजपा के वरिष्ठ मंत्रीयों, नेताओं के समक्ष रखी जाती रही है। उन सभी के सम्मिलित प्रयासों का परिणाम है कि जिले को आज यह अभिनव उपलब्धि हासिल हो रही है जो जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, जिले में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पाल सिंह, वेद सिंह ठाकुर, सुदर्शन बाझल, सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, गजानन पंचेश्वर, जयदीप सिंह चौहान सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारीयों, वरिष्ठ नेताओ, जन प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले वासियों को अपनी बधाई देते हुए अपने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया है।



