छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

विकसित भारत संकल्प यात्रा से डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं – आलोक दुबे

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में यह यात्रा 16 दिसंबर से प्रारंभ हुई है जो 25 जनवरी तक जिले की सभी 635 पंचायतो में पहुँचेगी इस यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित रह गये पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुँचान है इस यात्रा के माध्यम से सरकार पवित्र मंशा की पूर्ति होना चाहिये और हर पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ प्राप्त होना सुश्चित हो इसके लिये यात्रा के साथ सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहते है जो पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित कर रहे है । सरकार कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी वंचित न रहे यह सुनिश्चित करने के लिये भाजपा के काय्रकत्र्ता और समाजसेवी भी अपनी भूमिका करें ।
उक्ताशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे गत दिवस सिवनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नदौरा एवं सीलादेही में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर उपस्थित जनसमुदाय से चर्चा करते हुये कहीं इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक वेद सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल बघेल, प्रवीण भारद्वाज, शिवसनोडिया आदि शामिल रहे ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा है कि भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर वंचितों को गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। राज्य सरकार का तंत्र इस यात्रा को सफल बनाने का कार्य कर रही है, भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल होकर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रहीं गरीब कल्याण योजनाएं गरीबों का जीवन बदलने का कार्य कर रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचितों को जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनका जीवन बदलने का कार्य करेगी।
श्री दुबे ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारी भी पात्र व्यक्तियों को लाभ प्रदान कर रहे है अनेक पात्र व्यक्तियों को इस यात्रा से बड़ा लाभ हो रहा है और इस यात्रा के माध्यम से जन जागरूकता के कार्यक्रम भी आमजनता को लाभ प्रदान कर रहे है । श्री दुबे ने कहा कि स्वच्छता एवं कृषि संबंधी सलाह बेहद उपयोगी साबित हो रही है । किसानों को कृषि संबंधी सलाह हर स्थान पर प्रदान करने के लिये यात्रा के अधिकारियों से आवश्यक रूप से सुनिश्चित कराये।
श्री दुबे ने कहा कि भाजपा की सरकारे जो कहती है वह करती है मोदी की गारंटी पर आमजनता ने बड़ा भरोसा जताया है और प्रदेश में पांचवी बार भाजपा की सरकार बड़े बहुमत के साथ वापिस आयी है आमजनता ने जो भरोसा भाजपा पर जताया है उस विश्वास पर हमारा नेतृत्व निरंतर काम कर रहा है हमें भी आमजनता के बीच सक्रिय होकर काम करने की आवश्यकता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button