छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह प्रदेश मंत्री मण्डल में हो सकते है शामिल ?

Chhindwara 17 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:-

प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित पुनर्गठन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट से कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसमें आदिवासी नेता विजय शाह की जगह अमरवाड़ा के भाजपा विधायक कमलेश प्रताप शाह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है।

कमलेश शाह पूर्व में कांग्रेस के विधायक थे, जिन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा में शामिल होने के समय ही यह वादा किया गया था कि उन्हें प्रदेश मंत्रीमंडल में स्थान दिया जाएगा। अब यह संभावना बनती दिख रही है।

कमलेश शाह छिंदवाड़ा जिले के एकमात्र भाजपा विधायक हैं, वहीं जिले के सांसद भी भाजपा के हैं। इसी कारण से भाजपा नेतृत्व उनके मंत्री बनने की मांग पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विजय शाह की जगह कमलेश शाह को आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम चल रहा है, ताकि क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधा जा सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!