सिवनीछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जोश, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य: विवेकानंद जयंती पर सिवनी में भव्य पथ संचलन

भव्य पथ संचलन एवं शोभायात्रा संपन्न

विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के वातावरण में मनाई गई

सिवनी यशो:- सर्वप्रथम सिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय, भैरोगंज में युगपुरुष, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं विश्व में हिंदुत्व की अलख जगाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य पथ संचलन एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

विवेकानंद जयंती पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी द्वारा निकाला गया भव्य पथ संचलन

दीप प्रज्ज्वलन व सूर्यनमस्कार महायज्ञ से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात सूर्यनमस्कार महायज्ञ संपन्न कराया गया। तत्पश्चात विशाल पथ संचलन को विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दीपक साहू, उपाध्यक्ष श्री नूपेश ठाकुर, व्यवस्थापक श्री नितिन चौधरी एवं प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विवेकानंद जयंती पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी द्वारा निकाला गया भव्य पथ संचलन

मनमोहक झांकियां और घोष दल बने आकर्षण का केंद्र

पथ संचलन में सर्वप्रथम भारत माता की झांकी, इसके उपरांत स्वामी विवेकानंद के स्वरूप में सुसज्जित भैया एवं अश्वारोही आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, विद्यालय का घोष दल मधुर ध्वनि के साथ वातावरण को गुंजायमान करता हुआ चल रहा था। इसके साथ ही राधा-कृष्ण एवं अन्य वेशभूषाओं में सजे भैया-बहिन राजसी बग्घी पर सवार होकर शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा रहे थे।

विवेकानंद जयंती पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी द्वारा निकाला गया भव्य पथ संचलन

अनुशासनबद्ध कतारों ने मोहा नगरवासियों का मन

घोष दल की लय पर कदम से कदम मिलाते हुए भैया-बहिनों की विशाल कतारें अनुशासनबद्ध रूप से नगर पथ पर अग्रसर रहीं।

साथ ही, राष्ट्रभक्ति के जोशीले नारों से संपूर्ण मार्ग गूंज उठा।

परिणामस्वरूप नगर में उत्सव और देशभक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित हो गया।

नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

पथ संचलन के दौरान स्थान-स्थान पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भैया-बहिनों एवं आचार्य परिवार का स्वागत किया गया।

इस स्वप्रेरित स्वागत से विद्यालय परिवार अभिभूत हुआ।

स्वागत करने वालों में अरुण पटेवार,  मुकेश सदाफल,  नितिन अवधिया, सौ. दिव्या जैन, डॉ. आशुतोष गौर,  तनय अग्रवाल,  शशांक नायक,  नरेंद्र ठाकुर,  समीर अग्रवाल,  रानू अग्रवाल, अतुल टांक, उत्तम स्वीट्स, चंचल पटवा,  सिद्धार्थ जैन,  धीरज भूरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

1500 भैया-बहिनों की सहभागिता, नगर में उत्साह का माहौल

सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित इस पथ संचलन में लगभग 1500 भैया-बहिनों ने सहभागिता की।

केशव कुंज नवीन भवन से प्रारंभ होकर यह संचलन सोमवारी चौक स्थित मुख्य भवन में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि –

शिशु मंदिर परिवार द्वारा प्रतिवर्ष विवेकानंद जयंती पर पथ संचलन आयोजित किया जाता है।

पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए व्यक्त किया आभार

पथ संचलन के दौरान पुलिस प्रशासन का व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

अंत में विद्यालय परिवार ने प्रशासन सहित सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!