छिंदवाड़ाराजनीतिसिवनी

अमित शाह का छिंदवाड़ा में रोड शो, एवं रात्रि विश्राम

मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को प्रतिष्ठा का प्रश्र बना चुकी भाजपा ने छिंदवाड़ा में पूरा जोर लगा दिया है आज चुनावी सभाओं के अंतिम दिन के पूर्व केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का छिंदवाड़ा में शाही दौरा हो रहा है। इसके पूर्व जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, विष्णुदेव साय छिंदवाड़ा में सभाएँ कर चुके है । अमित शाह शाम 4 बजे शाह छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। 4: 0 बजे फव्वारा चौक से रोड शो शुरू करेंगे। शाह रथ पर सवार होकर गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर पहुंचेंगे। गृहमंत्री बड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री छिंदवाड़ा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
सिवनी यशो:- मोदी लहर में भी छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में असफल रही भाजपा 2024 के चुनाव में कोई कसर बांकी नहीं रखना चाह रही है और कमलनाथ के किला को भेदने के लिये ताकत झौंक रही है । वहीं कमलनाथ भी इस बार अपने किले को दरकता हुआ देख रहे है । इस लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ कांग्रेस के प्रत्याशी है, वहीं भाजपा ने विवेक बंटी साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है । इस बार के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। यह मध्य प्रदेश की इकलौती लोकसभा सीट है जिसे भाजपा मोदी लहर में भी जीत नहीं सकी। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मगर छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के नकुल नाथ ने बाजी मारी थी।

छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे अमित शाह

छिंदवाड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे। रोड शो फव्वारा चौक से शुरू होगा और छोटी बाजार तक चलेगा। छिंदवाड़ा लोकसभा के लिये 19 अप्रैल को मतदान होना है और 17 अप्रैल को चुनाव प्रचार थम जायेगा ।

कमलनाथ मुश्किल में है

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र कमलनाथ का गढ़ माना जाता है और यहाँ से कमलनाथ, अल्का नाथ और अब नकुलनाथ सांसद है और 2024 के चुनाव में भी नकुलनाथ कांग्रेस के प्रत्याशी है । यहाँ से 1997 में कमलनाथ सुंदरलाल पटवा से एक बार चुनाव हार चुके है परंतु अगले आम चुनाव में कमलनाथ पुन: जीत दर्ज करने में सफल रहे और तब से लगातार कांग्रेस का कब्जा है । भाजपा ने छिंदवाड़ा को जहाँ अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है वहीं कमलनाथ के अनेक विश्वनीय साथी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!