मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

परिषद समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने अनिल साहू

 Seoni 22 December 2024

 सिवनी यशो: राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेई की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी की सहमति तथा जबलपुर संभागीय अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अनुशंसा पर समाज कल्याण प्रकोष्ठ सिवनी जिले के जिलाध्यक्ष पद पर अनिल साहू पिता डी. पी. साहू को नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि अनिल साहू भारतीय जीवन बीमा के वरिष्ठ अभिकर्त्ता है और समाजिक क्षेत्र में उनका सकारात्मक पक्ष देखते हुए श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई की अनुसंशा पर उन्हें समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन ने आपेक्षा व्यक्त की है कि वे सामाजिक क्षेत्र में वे आगे भी संगठन और समाज के बीच सेतु का कार्य नई ऊर्जा के साथ करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई सिवनी ने शुभकामनाएं दी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!