धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

अग्रवाल समाज का अन्नकूट महोत्सव आज 22 अक्टूबर को

बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर दीपोत्सव की खुशियाँ साझा की जाएँगी

Seoni, October 21, 2025 सिवनी यशो:- जबलपुर रोड लूघरवाड़ा स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज द्वारा अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन उत्सव 22 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे से मनाया जाएगा। अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से भगवान गोवर्धन का सामूहिक पूजन कर भोग लगाया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर दीपोत्सव की खुशियाँ साझा की जाएँगी। भवन परिसर में स्थापित भगवान लक्ष्मी-नारायण का विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा और उपस्थितजनों को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने सभी सामाजिकजनों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!