सिवनी जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा शनिवार को संभावित
Seoni 13 December 24
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के संगठनात्मक चुनाव (organizational elections) की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरे प्रदेश में एक साथ प्रारंभ है । मंडल अध्यक्ष पद के लिये चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूर्णता की ओर है अनेक जिलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणाएँ की जा चुकी है । शनिवार देर रात तक सिवनी भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने के संकेत मिल रहे है ।
सिवनी जिला मंडल अध्यक्षों की घोषणा करने में पिछड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है । मंडल अध्यक्ष बनने के दावेदारों के साथ ही उनके समर्थक भी बेचैन है और बनाने वाले अधिकार संपन्न पदाधिकारी एक एक नाम पर विचार कर रहे है और सूची को अंतिम रूप दिये जाने में पूरी जिला भाजपा व्यस्त है ।
सिवनी जिला भाजपा के 25 मंडलों के अध्यक्षों के साथ ही दो नये बने मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा भी जायेगी । मंडल अध्यक्षों की घोषणा में महिलाओं को स्थान दिये जाने के साथ सभी वर्गो को महत्व दिये जाने की प्रक्रिया को पूर्ण किये जाने के मापदंडों का भी ध्यान रखा जायेगा । अभी तक जो अन्य जिलों से सूचियाँ जारी हो रही है उन में इस प्रकार का चयन स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है ।
सिवनी के कुल 27 मंडल अध्यक्षों की घोषणा होना है मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार और उनके समर्थक वरिष्ठ भाजपा नेताओं के पास सिफारिश करने पहुँच रहे है और जिले के हर क्षेत्र के दावेदार समर्थक बड़ी संख्या में सिवनी मुख्यालय में दिखाई दे रहे है । वरिष्ठ नेता भी अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के लिये प्रयास कर रहे है ।



