छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज छिंदवाड़ा द्वारा सिवनी जिले का किया गया वार्षिक निरीक्षण

Seoni 29 December 2024
सिवनी यशो:- शनिवर 28 दिंसबर को पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर (Deputy Inspector General of Police Chhindwara Range Sachin Atulkar) ने सिवनी जिला पुलिस का निरीक्षण किया।
वार्षिक निरीक्षण के क्रम में रक्षित केंद्र पुलिस ग्राउंड में पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारी पंक्तिबद्ध हुए। डीआईजी महोदय द्वारा रक्षित केंद्र सिवनी में आयोजित पुलिस दरबार में पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (Superintendent of Police Sunil Mehta) द्वारा डीआईजी महोदय का स्वागत किया गया, इसके पश्चात डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया इसके बाद पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु बनाए गए दिशा लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया । इसके पश्चात रक्षित निरीक्षक कार्यालय में उन्होंने आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा, रोजनामचा कार्यालय, वाहन शाखा एवं वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही रक्षित केंद्र में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी हेतु खोले गए पुलिस वेलफेयर कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जीडी शर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) घंसौर, लखनादौन, बरघाट एवं केवलारी, डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा, रक्षित निरीक्षक एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button