WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाहेल्थ
Trending

छिंदवाड़ा : स्कूल-कॉलेजों में चला नशा विरोधी अभियान, युवाओं को दिखाई गई फिल्म और दिलाई गई शपथ

पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देश पर जिलेभर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Chhindwara 18 July 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने एवं जनजागरूकता बढ़ाने हेतु 17 जुलाई को ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों और कॉलेजों में नशा मुक्ति के संदेश के साथ विशेष गतिविधियाँ संचालित कीं।

कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय भानादेही एवं अतरवाडा में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा, थाना प्रभारी महेंद्र भगत, उप निरीक्षक आशीष वरकड़े एवं मातृ सेवा संघ नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से छात्रों को एनसीबी द्वारा तैयार शॉर्ट फिल्म, रील्स व पीपीटी के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही ई-शपथ लिंक के माध्यम से डिजिटल माध्यम से भी शपथ ग्रहण कर शपथ पत्र डाउनलोड कराए गए।

इसी क्रम में जिले के अन्य सभी थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों द्वारा स्कूली और महाविद्यालयीन छात्रों को नशा न करने की प्रेरणा दी गई। अभियान के दौरान न केवल युवाओं को जागरूक किया गया बल्कि उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति संवेदनशील भी किया गया।

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा आगे भी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!