मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राहुल गांधी के बयान के विरोध में अनुजाति मोर्चा का धरना प्रदर्शन आज 

दोपहर 2:00 बजे नगर पालिका चौक में धरना तथा शाम 4:00 बजे पत्रकार वार्ता 

सिवनी यशो:- आरक्षण समाप्त करने को लेकर अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के विरोध में सिवनी जिला भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में 24 सितंबर मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे नगर पालिका परिषद सिवनी के सामने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करायेगी तथा धरना स्थल पर ही शाम 4:00 बजे पत्रकार वार्ता को कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परासिया के पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया जी लेंगे ।  
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष माना ठाकुर ने समस्त पत्रकार बंधुओं से पत्रकार वार्ता में उपस्थित होने का आग्रह किया है । 
 जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस की देश विरोधी नीति एवं दलितों के खिलाफ बयानबाजी और आरक्षण समाप्त करने की बात कही जा रही है, लगातार इस प्रकार की बयान बाजी के विरोध में अनुसूचित जाति मोर्चा धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करायेगी एवं राहुल गांधी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने व देशवासियों से क्षमा मांगने की मांग की जायेगी । 
धरना प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के जनपतिनिधिगण , जिला पदाधिकारीगण , मंडल अध्यक्षगण, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!