सनातन धर्म का कोई भी व्यक्ति जो गौ हत्या प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लिप्त है उसे गौ हत्या का पाप लगता ही है: जगद्गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द
Chhindwara 18 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती महाराज के आवाहन पर परमधर्म गौ संसद 1008 का सेक्टर 12 में एक माह के लिए प्रारंभ की गई है जिसमें समस्त देश भर के गौ भक्ति एवं सनातन धर्म के चारों पीठ के शंकराचार्य, संत देशभर के गौ सांसद, गौविधायक ,प्रतिनिधि एकत्रित होकर सनातन धर्म की रक्षा हेतु सदन में सुबह 12 बजे से लगाकर 3 बजे तक बैठकर विचार विमर्श के बाद प्रतिदिन परम धर्म अध्यादेश को पारित किया जा रहा है। इस संसद में छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए
छिंदवाड़ा जिले के गौ सांसद राहुल साहू एवं गौ सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा स्वदेशी ने भी अपने विचार रखते हुए गौ माता को राष्ट्र्र माता एवं गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने और गौ विज्ञान बताते हुए सदन को बताया कि गौ माता जीते जी एक लाख की ओर मरने के बाद सवा लाख की कैसे होती है उसके क्या-क्या वैज्ञानिक महत्व है वह सब सदन के पटल पर रखा। सदन के परमराध्य धर्माध्यक्ष उपस्थित सदस्य गणों को अध्यादेश पारित किया ।
जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े, वहां-वहां बनेंगे तीर्थ स्थल



