सिवनी

पिछड़ावर्ग छात्रावास के 20 रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

  सिवनी यशो:- सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास 100 सीटर परतापुर रोड, सिवनी में स्थित छात्रावास में प्रवेश हेतु 20 सीटें खाली हैं। छात्रावास में रहने के इच्छुक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र जो स्नातक या स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत हैं वे छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय अधीक्षक पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास परतापुर रोड सिवनी या कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कलेक्ट्रेट परिसर जिला सिवनी से प्राप्त कर सकते है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button