WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
व्यापारसिवनी

पट्टा आवंटन के लिए सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित

सिवनी यशो:- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घंसौर ने बताया कि जनपद पंचायत घंसौर अंतर्गत आने वाले ग्राम हिरनभटा, पिंडरई, उदयपुर, निचली जलाशय को मत्स्य आखेट हेतु 10 वर्षीय लीज पर जलाशय आबंटित किये जाने हेतु सहकारी समितियों एवं समूहों द्वारा 30 अक्टूबर 2024 तक शाम 05 बजे तक आवेदन जनपद पंचायत घंसौर में इच्छुक मछुआ सहकारी समिति एवं समूहों द्वारा किए जा सकेंगें। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ मछुआ सहकारी समिति एवं समूहों के पंजीयन की प्रति एवं ऑडिट रिपोर्ट संलग्न करना अनिवार्य होगा। पंजीयन से संबंधित विस्तृत शर्तों का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल पर कर सकते हैं। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!