मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बूथ स्तर पर बीएलए नियुक्त करें राजनीतिक दल

Seoni 22 April 2025
सिवनी यशो:- अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.एल. चनाप ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश के परिपालन में जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष एवं सचिव को पुन: बूथ लेवल अभिकर्ता की नियुक्त्ति कर अवगत कराने के लिये कहा गया है।

पूर्व में सभी दलों को मतदान केन्द्रों की सूची प्रदान कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एजेंट की यथा शीघ्र नियुक्ति के संबंध में सूचित किया गया था लेकिन अब तक किसी भी दल द्वारा उनकी नियुक्ति कर सूची प्रदान नहीं की गई है। इस संबंध में राजनैतिक दल के अध्यक्ष एवं सचिव से अविलंब जिले स्तर के लिये बी.एल.ए.-1 चारो विधानसभा के समस्त 1407 मतदान केन्द्रों के लिये मतदान केन्द्रवार बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति कर प्राधिकार पत्र की प्रति वांछित जानकारी के साथ शीघ्र उपलब्ध कराने का निवेदन किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!