महिला कांग्रेस में हुई नियुक्तियां, रानू, संगीता व स्वाति को सौंपी जिम्मेदारी
Chhindwara 29 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस व ब्लॉक महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियां की गई है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे व मोर्चा संगठन के प्रभारी आनंद बक्षी से चर्चा के उपरांत जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी के द्वारा जिला महिला कांग्रेस व ब्लॉक महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियां की गई है। श्रीमती चौधरी के द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रानू डेहरिया को जिला महिला कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष, संगीता ठाकुर को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव को चौरई महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति माननीय कमलनाथ, माननीय नकुलनाथ व कांग्रेस के समस्त विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण व कांग्रेस परिवार के सदस्यों का आभार माना है। जिला कांग्रेस व महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।





