मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
शासकीय लॉ कॉलेज सिवनी के नवीन भवन निर्माण को मिली स्वीकृति
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री का माना आभार
19.63 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
Seoni 24 August 2025
सिवनी यशो :- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का आभार व्यक्त किया है।
रविवार, 24 अगस्त 2025 को विधायक ने बताया कि जिला मुख्यालय सिवनी में शासकीय लॉ कॉलेज के नवीन भवन निर्माण हेतु 1,963.59 लाख रुपए (करीब 19.63 करोड़ रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत यह परियोजना विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की यह पहल आने वाले समय में सिवनी जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर लेकर आएगी।



