क्राइमछिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अर्जुन काकोडिय़ा का उत्पात कांग्रेस की गले की फांस बन गया, श्रीराम सेना ने ज्ञापन सौंपा

 

अर्जुन काकोडिय़ा गंदी राजनीति का परिचय दे रहे है सिवनी यशो:-आज के सिवनी के कार्यक्रम में व्यापारियों से व्यापारिक प्रतिष्ठान तो जबरन बंद कराये ही उसके साथ ही अनके व्यापारियों के साथ मारपीट की गयी उनके यहाँ सामान लूटा गया और पुलिस कर्मियों को भी चोटिल किया यह किस प्रकार के लोकतांत्रिक अधिकार है । आदिवासी दिवस के पूरे कार्यक्रम की गरिमा को बर्बाद करने का काम किया गया । बरघाट विधानसभा के विधायक अर्जुन काकोडिय़ा जिस तरह की राजनीति कर सत्ता के शीर्ष पर पहुँचने की कल्पना कर रहे है वह जिले की राजनीति के अनुकूल नहीं है और जिले में इस प्रकार के नेताओं को पसंद नहीं किया जाता हालांकि उनका निर्वाचन क्षेत्र बरघाट है और बरघाट विधानसभा क्षेत्र से वे पिछला चुनाव जीतने में इस लिये सफल होगये कि वहाँ की जनता को इनके जुझारूपन से काफी अपेक्षाएँ थी परंतु यह जुझारूपन समाज को तोडऩे और समाज में वैमानस्यता फैलाने का इनके द्वारा जो काम किया जा रहा है । वह उनके राजनैतिक भविष्य के लिये ठीक नहीं माना जा रहा है । समाज मे वैमनस्यता फैलाने वाले भड़काऊ भाषण उनके द्वारा कई बार दिये जा चुके है । आज विश्व आदिवासी दिवस पर उनके द्वारा आदिवासी समाज के युवाओं को भड़काकर जिस तरह से सिवनी मुख्यालय में बंद कराने और जनसमुदाय के विरूद्ध भड़काया गया उसे सिवनी नगर के व्यापारी पसंद नहीं कर रहे है और सिवनी के व्यापारियों ने इस बात पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है । आज आदिवासी दिवस पर अर्जुन काकोडिय़ा ने अपने संबोधन की शुरूवात इस बात से की कि वह भारत को हिन्दु राष्ट्र नहीं बनने देंगे । उनका यह भाषण किस मानसिकता से दिया गया यह समझ से परे है। और फिर आदिवासियों पर अत्याचार को बढ़ा चढ़ाकर बताया गया । जबकि बरघाट विधानसभा क्षेत्र में गोवंश की हत्या और ईसाई मिशनरियों की गतिविधियों को लेकर क्षेत्रीयजनता में भारी आक्रोश रहता है । आजतक इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी । बरघाट विधानसभा में विकास और आमजनों की समस्याओं को लेकर श्री काकोडिय़ा ने कोई विशेष काम नहीं किये उनके द्वारा किये गये वायदे आज भी अधूरे है परंतु सरकार का विरोध करने के लिये जनता को गलत तरीके से भडकाना इनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है और यह लोकतांत्रिक तरीका भी नहीं है जनता को भड़काकर सड़को पर आंदोलन करना इनकी आदत बन गयी है इस प्रकार की राजनीति से जनता को परेशानी होती है और आदिवासी को गैर आदिवासी के विरोध में भड़काना उनके बीच वैमानस्यता का वातावरण बनाना एक विधायक जैसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के लिये ठीक नहीं है । आज विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी गौरव की बात करने की अपेक्षा समाज मे आग लगाने के लिये भड़काऊ भाषण देना और योजनावद्ध तरीके से सिवनी नगर को बंद कराने को व्यापारी गंदी राजनीति का हिस्सा बता कर उनकी मानसिकता की निंदा कर रहे है ।
अर्जुन काकोडिय़ा गंदी राजनीति का परिचय दे रहे है

सिवनी यशो:- बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विवादित बयानबाजी कर भारी मुसीबत मोल ले ली है बैठे बिठाये विरोधियों को प्रभावी मुद्दा तो दे ही दिया है और अपने प्रति आमजनता में नाराजगी का वातावरण बना लिया है । हालांकि इस प्रकार की बयानबाजी और नफरत फैलानी भाषा का उपयोग उनके द्वारा पहली बार नहीं किया गया इसके पहले भी उनके द्वारा अनेक बार इस प्रकार के भड़काऊ भाषण दिये जा चुके है परंतु सिवनी जिला मुख्यालय में जिस तरह से उन्होंने उग्र भाषण देते हुये भारत को हिन्दु राष्ट्र नहीं बनने की बयानबाजी की है और उसके बाद सिवनी में रैली के दौरान आसामाजिक तत्वों द्वारा दहशत का वातावरण बनाया गया तथा सिवनी नगर को आक्रमक तरीके से बिना पूर्व सूचना के बंद कराया गया, व्यापारियों के साथ मारपीट, आमजनों के साथ अभद्रता और पुलिस कर्मियों को मारकर दौड़ाने जैसे कृत्य से पूरी कांग्रेस पार्टी आमजनता को स्पष्ट रूप से कोई जबाव देने की स्थिति में नहीं है । 09 अगस्त के घटना के लिये अर्जुन काकोडिय़ा की निंदा और पुतला दहन और पुलिस रिपोर्ट कराने आदि के लिये विरोधियों द्वारा कार्यवाही और प्रदर्शन तो हो ही रहे है इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के संबंध में भी आमजनता में बहुत बुरी प्रतिक्रिया है और कांग्रेस इस संबंध में अपनी सफाई भी देने की स्थिती में नहीं है । हालांकि कांग्रेस दबी जवान से घटनाक्रम की निंदा कर रही है और कांग्रेस नेता मोहन सिंह चंदेल ने भी इस संबंध में बिना अर्जुन काकोडिय़ा का नाम लिये दोषियों को चिन्हित कर कार्यवाही की मांग की है और पुलिस तथा प्रशासन को उस दिन की घटना के लिये जिम्मेदार बताया है । अर्जुन काकोडिय़ा द्वारा चुनाव के निकट समय में किया गया उत्पात कांग्रेस की गले की फंस बन गया है ।

श्रीराम सेना ने पुतला दहन कर ज्ञापन सौंपा

वही 09 अगस्त को अर्जुन काकोडिय़ा द्वारा दिये गये विवादित बयान को श्रीसेना ने दुर्भाग्यजनक बताते हुये । अर्जुन काकोडिय़ा का 12 अगस्त को छिंदवाड़ा चौक से कचहरी चौक तक रैली निकालकर विरोध किया और काकोडिय़ा के विरोध में जमकर भाषण बाजी करने साथ पुतला जलाया तथा बरघाट विधायक मुर्दाबाद के नारे लगते हुये महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा । श्रीराम सेना ने इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा के मार्गदर्शन में सिवनी नगर में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास षडयंत पूर्व किया और अपनी विधानसभा क्षेत्र के नवयुवको को गुमराह कर विश्व आदिवासी दिवस के नाम पर एकत्रित कर उन्हें सिवनी का माहौल बिगडऩे के लिये उकसाया गया । श्रीराम सेना ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बरघाट विधायक जैसे गरिमामय पद की गरिमा के विस्द्ध अर्जुन काकोडिय़ा ने कृत्य किया है उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाये तथा आपराधिक कृत्य के लिये उन पर कार्यवाही के लिये प्रशासन को निर्देशित किया जाये । श्रीराम सेना के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रीराम सेना के कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

नरेश बरकड़े, काकोडिय़ा की सदबुद्धि के लिये हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे

 

अर्जुन काकोडिय़ा का उत्पात कांग्रेस की गले की फांस बन गया, श्रीराम सेना ने ज्ञापन सौंपा - Seoni News
इसी तरह बरघाट विधानसभा से अर्जुन काकोडिया के प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा नेता नरेश बरकडे ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सिवनी जिला मुख्यालय में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस था जिसको हम सभी आदिवासी वनवासी भाई शहादत दिवस के रूप मे मनाते हैं उस दिन बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने इसकी आड़ मे सिवनी जिला मुख्यालय मे प्रायोजित दंगा, लूटपाट और मारपीट कराने और नफरत फैलाने काम किया वह निंदनीय है।
  श्री बरकडे ने आगे कहा है कि हमारा प्रकृति पूजक शांति प्रिय आदिवासी समाज और अन्य समाजों के बीच में काकोडिया जैसे नेताओं की नफरत वाली मानसिकता से दूरी पैदा हो रही है और हमारा आदिवासी समाज बदनाम हो रहा है जिससे मैं बहुत आहत हूं और अर्जुन सिंह काकोडिया के इस कृत्य की मंै घोर निन्दा करता हूं। श्री बरकड़े ने यह भी कहा कि अर्जुन काकोडिय़ा को ईश्वर सदबुद्धि दे इसके लिये आगामी मंगलवार  के दिन पीपलवाले हनुमानमंदिर कान्हीवाडा रोड बरघाट मे पूजन अर्चन कर सामाजिक समरसता और समाज मे भाईचारा के लिऐ उनके निवास के सामने हनुमान चालीसा पाठ करूंगा। जिसमे उन्होंने आमजनों से शामिल होने की अपील की है । श्री बरकडे ने अंत में जय बड़ादेव, जय श्रीराम, जय हिन्दू राष्ट्र का उद्घोष भी किया है।
  श्री बरकडे ने वीडियो जारी कर बरघाट विधायक को ईसाई मिशनरियों को संरक्षण देने की बात भी कही है तथा काकोडिय़ा को बहुत कम बुद्धि का व्यक्ति बताया है और. कहा है जिन बच्चों को पढाने , रोजगार देने और उनके बेहतर भविष्य की चिंता करना चाहिए उन्हें अपराधी बनाने का काम विधायक कर रहे जो बेहद निंदनीय है। पुलिस के साथ मारपीट का भी विरोध किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button