क्राइमछिंदवाड़ा

आदिवासियों को बेदखल कर रही – सरकार, अतिक्रमण के नाम पर गिरफ्तारी वारंट

सत्ता का दुरूपयोग कर रही – भाजपा, कांग्रेस
आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में बसपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 31 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- बहुजन समाज पार्टी छिंदवाड़ा ने 31 मई दिन शनिवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि जिले में आये दिन आदिवासियों पर अत्याचार की घटनायें बढ़ती जा रही है और स्थानीय भाजपा नेताओं के दबाव में उनके आशियाने छीने जाकर बेघर कर जेल भिजवाया जा रहा है, बहुजन समाज पार्टी प्रशासन द्वारा दबाववश की जा रही कार्यवाही की घोर निन्दा करती है ।

उक्ताशय की जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम इरपाची ने बताया कि महात्मा गांधी नगर निगम वार्ड नंबर 16 अजनिया में स्थित शासकीय भूमि नई आबादी में वर्षो से निवासरत लगभग 250 आदिवासी एवं अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग परिवार हैं, जिन्हे पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा विधिवत विद्युत कनेक्शन, नल कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने हेतु राशि स्वीकृत की गई थी और सभी आदिवासी परिवार उक्त भूमि पर शांति पूर्वक निवासरत हैं । इस वार्ड में वर्षो से निवासरत आदिवासी परिवारों को विगत 8-10 दिन पूर्व स्थानीय भाजपा नेताओं के दबाव में एस.डी.एम. महोदय छिंदवाड़ा के आदेश पर 16 आदिवासी परिवारों के मुखिया के विरूद्ध आबादी की भूमि पर अतिक्रमण कब्जा करने के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल वारंट जारी किया है, जिनमें से 2 व्यक्तियों रवि मर्सकोले एवं राजेन्द्र नर्रे को जेल भिजवा दिया है एवं 14 व्यक्ति पुुलिस के डर से घर छोड़कर चले गये हैं ।

इतना ही नहीं इस तरह के नोटिस की कार्यवाही लगभग 50 लोगों के विरूद्ध की गई है । मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता की 1959 की धारा 248 की उप धारा 2-ए, के अधीन प्रशासन को ऐसा कोई कानूनी अधिकार नहीं है कि कब्जाधारी को जेल या किसी प्रकार का कारावास से दण्डित किया जाये, बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा राजनैतिक दबाव वश इनके विरूद्ध जेल वारंट जारी किया जाना न्यायोचित नहीं है । बसपा ने इन आदिवासी परिवारों के विरूद्ध जारी किये गये जेल वारंट को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुुये चेतावनी दी है कि शीघ्र ही इनका जेल वारंट वापस लिया जावे अन्यथा बसपा संपूर्ण जिले में आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिये उग्र आंदोलन करेगी ।

इस अवसर पर जोन प्रभारी बसपा ज्ञानेश्वर गजभिये, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रब खान, कदीर मंसूरी, अधि. सुजीत पहाड़े, जमील कुरैशी, बजारी उइके, दुर्गेश तेकाम, राजेन्द्र नर्रे, शर्मिला यदुवंशी, रवि मर्सकोले, रामसिंग परतेती, आशा भलावी, कैलाश मसराम, आरती सरेयाम, राजकुमारी धुुर्वे, विक्की उइके, रामदयाल परतेती, मंशा भलावी, संतोष डेेहरिया, निकलेश मर्सकोले सहित पीडि़त परिवार उपस्थित थे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!