छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश
Trending

अमेरिका से मांसाहारी दूध आयात का अरूण कपूर ने किया विरोध,

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

 Chhindwara 27 July 2025

छिंदवाड़ा यशो :- (परासिया) जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरूण कपूर ने अमेरिका से दूध एवं उसके उत्पादों के आयात का विरोध किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सरकार अमेरिका से मांसाहारी दूध के आयात का अनुबंध न करे।

कपूर का कहना है कि अमेरिका की ट्रम्प सरकार भारत पर मांसाहारी दूध के आयात हेतु दबाव बना रही है, जो भारतीय जनभावनाओं और धार्मिक आस्थाओं के विरुद्ध है।

“दूध हमारी आस्था का प्रतीक है, जिसे श्रद्धापूर्वक भगवान को अर्पित किया जाता है। यदि मांसाहारी दूध भगवान को चढ़ाया गया, तो हमारी आस्था को ठेस पहुँचेगी,”
– अरूण कपूर, पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक

उन्होंने केंद्र सरकार से स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है जिससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो और देशी दुग्ध उत्पादकों को संरक्षण मिले।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!