एशिया कप की सर्वाधिक गोल स्कोरर नौशीन नाज़ का सिद्धू हॉस्पिटल में सम्मान
भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया गया अभिनंदन
नौशीन नाज़ सम्मान – एशिया कप की टॉप स्कोरर नौशीन नाज़ का सिद्धू हॉस्पिटल में सम्मान, 12 गोल कर बढ़ाया देश का मान
सिवनी यशो :- सिद्धू हॉस्पिटल को भारत की अंडर-18 महिला हॉकी टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं एशिया कप में सर्वाधिक गोल स्कोरर रहीं का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह बात सिद्धू हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जी. एस. सिद्धू ने नौशीन नाज़ के सम्मान समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि नौशीन नाज़ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल जिले बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस अवसर पर डॉ. के. सी. मेश्राम सहित हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टर एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और नौशीन नाज़ का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही में आयोजित महिला अंडर-18 प्रतियोगिता में नौशीन नाज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 गोल दागे और एशिया कप की सर्वाधिक गोल स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद जिलेभर में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा उनका सम्मान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नौशीन नाज़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम गौरवान्वित करेंगी।



