मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 को विधानसभा घेराव

कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी

 Seoni 14 December 2024
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे द्वारा इंदिरा भवन जिला कांग्रेस कार्यालय में 16 दिसम्बर 2024 को प्रदेश व्यापी विधानसभा घेराव को लेकर पत्रकार वार्ता की, पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा की मोहन यादव सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो गया है उसके बाद भी चुनाव में की गई घोषणाओं पर कोई अमर नहीं किया गया। किसानों की धान का मूल्य 3100 रू. प्रति क्विंटल, गेहॅू का मूल्य 2700 सौ रू. प्रति क्विंटल नहीं दिया गया, ना किसानों की आय दोगुनी हुई ना ही खेती लाभ का धंधा बना, विधानसभा सभा चुनाव में यह भी घोषणा की गई थी महिलाओं को 3000 रू. प्रति माह एवं घरेलू गैस सिलेंडर 450 रू. में दिया जायेगा।

प्रदेश में जंगल राज है महिलाओं पर शोषण और बलात्कार प्रदेश में निरंतर जारी है, प्रदेश के युवा बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार के पास कोई रोजगार नही है, दलित आदिवासियों पर अत्याचार, प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बना हुआ, अपराधियों को कानून का कोई डर नही है। प्रदेश की जनता पर कर्ज का बोझ और महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है प्रदेश में माफियाओं का राज है अवैध धंधे करने वाले फल फूल रहें है। लोकतंत्र वार और संविधान तार-तार हो रहा है, जनहित के मुद्दो और जनता की आवाज को बुलंद करने सड़क से सदन तक सघर्ष का शंखनाद कर कुम्भकरणी नींद में सोई भाजपा सरकार को जगाने का आगाज है यह विधानसभा का घेराव। जिसमें पूरे प्रदेश के 50 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने भोपाल पंहुच रहें है। सिवनी जिले की चारों विधानसभा से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जा रहें है मैं यहा के किसानों से अपील करती हॅू कि वह इस आंदोलन में भाग लेकर भाजपा सरकार को अपना वादा याद दिलाये।

पत्रकार वार्ता में पिं्रट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, देवीसिंह चौहान, मोहनसिंह चंदेल, घनश्याम सनोडिया, राजिक अकील उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button