विधानसभाओं के सम्मेलन में विषयों से संबंधित वक्ताओं का होगा संबोधन
Seoni 07 April 2025
सिवनी यशो:- आगामी 09 अप्रैल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विधानसभा स्तर पर निर्धारित विषयों पर आधारित सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाना है । इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के निर्देशानुसार बरघाट, लखनादौन एवं केवलारी विधानसभा का सम्मेलन 09 अप्रैल को आयोजित किया गया है ।
भाजपा मीडिया विभाग के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, उपलब्धियों, संगठन की विकास यात्रा, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पार्टी की भूमिका आदि विषयों पर उन्हें प्रशिक्षित करने का समय समय पर आयोजन करती है । उसी कार्ययोजना के तहत प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा स्तर पर पार्टी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है ।
आयोजित होने वाला सक्रिय सदस्य सम्मेलन बरघाट विधानसभा में दोपहर 2:00 बजे से आदर्श लाँन में केवलारी विधानसभा का सम्मेलन दोपहर 12 बजे से विधि लाँन में एवं लखनादौन का सम्मेलन प्रात:11बजे से मंगल भवन में आयोजित होगा । सम्मेलन निर्धारित तीन विषयों पर केन्द्रित होंगे । पहला विषय भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार पर केवलारी में पूर्व विधायक नरेश दिवाकर बरघाट में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन तथा लखनादौन विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करेंगे ।
इसी प्रकार सम्मेलन के दूसरे विषय भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर केवलारी विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, बरघाट विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, एवं लखनादौन विधानसभा में पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर कार्यकत्र्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगी ।
सम्मेलन के तीसरे विषय प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षो में विकसित भारत की ओर यात्रा विषय पर केवलारी एवं लखनादौन विधानसभा में मंडला – सिवनी सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते एवं बरघाट विधानसभा में बरघाट विधायक कमल मर्सकोले कार्यकत्र्ताओं को संबोधन प्रदान करेंगे । पार्टी के इस महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति आपेक्षित है । तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिती सुनिश्चित करने के लिये विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के सभी सक्रिय सदस्यों को सम्मेलन की सूचना देना सुनिश्चित करें।



