अमरवाड़ा विधानसभा में अटल स्मृति वर्ष सम्मेलन संपन्न
अटल बिहारी वाजपेयी के विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत – शेषराव यादव
Chhindwara 02 January 2026
छिंदवाड़ा / अमरवाड़ा यशो:- बीते दिवस अमरवाड़ा के श्री तुलसा होटल में अमरवाड़ा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति वर्ष सम्मेलन जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।

अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे,
जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए राजनीति को सेवा और सुशासन का माध्यम बनाया।
उनका जीवन आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
अटल जी की विचारधारा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को देश सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती है।
सुशासन और राष्ट्रवाद की नई दिशा
सम्मेलन में विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा ने अटल जी के सुशासन, राष्ट्रवाद,
सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र मिगलानी ने कहा कि-
प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश को विकास और वैश्विक सम्मान की नई दिशा दी।
संगठन को मजबूत करने का आह्वान
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि-
वे अटल जी के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा ने किया तथा जिला मंत्री शैलेंद्र पटेल ने आभार प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर
जिला भाजपा महामंत्री विजय पांडे,
उपाध्यक्ष अजय सक्सेना,
किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय पटेल,
वरिष्ठ नेता शंटी बेदी,
टीकाराम चंद्रवंशी, उत्तम ठाकुर, दिनेश अंगरिया, सीताराम डेहरिया,
दिवाकर सदरंग, डॉ. उमेश शर्मा, शिव पटेल, नवीन जैन, विनोद चौरसिया, नविता चौरसिया, आशु चाचड़, उमेश सूर्यवंशी, प्रकाश ठाकुर, भागवत पटेल, संतोष पटेल,
सरजू वर्मा, सुरेश सुनील ठाकुर, सुदेश नागवंशी, साहू, सुरक्षा जैन, अर्पित लाला, राजकुमार सुनील नेमा, वरकड़े, अमित नेमा, सचिन जैन, विशाल सूर्यवंशी, नितेश साहू
सहित मंडल अध्यक्ष सोनू सरस्वर, रामनारायण धुर्वे, विनोद चंद्रवंशी, दीपा डेहरिया, पवन बंजारा,
BLA-2, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




One Comment