छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

श्री राम द्वार पर विराजी श्री बाँकेबिहारी जी आकर्षक झांकी

 


सिवनी यशो:- श्री रामदल समिति द्वारा विजयदशमी पर्व विभिन्न आयोजनो के साथ मनाया जाएगा इसके लिए तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है। श्री रामदल समिति द्वारा नेहरुरोड पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जाकर पैसेज बनाया गया है यहाँ पर श्री बाँकेबिहारी जी और राधारानी की अप्रितम झांकी बनाई गई है जो साथ-साथ झूले पर विराजमान है, इस मनोहारी प्रतिमा को राजा साइन आर्ट के हीरालाल कुल्हाड़े जी ने आकार दिया है तथा सुश्री रुपाली रुनिझा जी ने इसे श्रंगारित किया है, जो श्रद्धालु यहाँ से गुजरेंगे उन्हें श्री बाँकेबिहारी जी राधारानी जी की मनोहारी छटा के सुलभ दर्शन प्राप्त होंगे।

बनारस की गंगा आरती होगी

श्री रामदल समिति का मुख्य आयोजन विजयदशमी पर्व मंगलवार 24 अक्टूबर को बड़े मिशन स्कूल के प्राँगण शाम 06 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें सर्वप्रथम बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर श्री बाँकेबिहारी जी की आरती बनारस में ही गंगा आरती करने वाले 07 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा की जावेगी।

श्री बाँकेबिहारी महारारास का होगा मंचन

महाआरती के बाद श्री बांकेबिहारी राधारानी का महारास-मयूररास, सुदामा कृष्ण मिलन तथा वृंदावनधाम की सुप्रसिद्ध फूलों की होली के का मंचन होगा, यह कार्यक्रम श्री वृंदावन धाम के ही देश विदेश में प्रस्तुति देने वाले गीतांजलि इंटरनेशन के कलाकारों द्वारा दिया जावेगा।

41 फुट का होगा दशानन

आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद यहाँ नागपुर के कलाकारों द्वारा निर्मित किया गया 41 फिट का बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन श्री राम लक्ष्मण के अग्निबाणों से रात्रि 09 बजे किया जावेगा इस दौरान आकाश में आकर्षण आतिशबाजी की जावेगी।

बैठक व्यवस्था बेहतर होगी

दशहरा के इस आयोजन में महिलाओं और बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की जावेगी वही आमजनों के लिए भी सुगम व्यवस्था रहेगी, गणमान्य, विशिष्ट, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओ के लिए भी विशेष व्यवस्था की जावेगी।

सीधा प्रसारण होगा

पूरे ग्राउंड पर सीसी टीव्ही कैमरों की नजर रहेगी, वहीं ग्राउंड के कार्यक्रम को बड़े टीव्ही स्क्रीनो के माध्यम से ग्राउंड के बाहर तथा चौक चौराहों में लगी टीव्ही स्क्रीन में तथा साई केवल नेटवर्क के माध्यम से टीव्ही स्क्रीन पर और रॉकेट नेट के माध्यम से यूट्यूब पर तथा श्री रामदल समिति की फेसबुक आईडी कर माध्यम से अपने मोबाइल पर भी इस पूरे आयोजन तथा रावण दहन का कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देख सकते है।

सेवा कार्यो में अग्रणी है श्री रामदल

श्री रामदल समिति एक रजिस्टर्ड संस्था है यह मुख्य रूप से दशहरा आयोजन के साथ साथ सेवा के अनेकों कार्यो को निरंतर करते रहती है 80 सदस्यों के इस दल में नगर के प्रतिष्ठित परिवारों के युवा, व्यापारी वर्ग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डॉक्टर्स आदि स्थाईयी सदस्य है श्री राम मंदिर जीर्णोद्धार, ग्रीष्म काल मे वाटर कूलर्स के माध्यम से नगर में जल सेवा, धार्मिक यात्राओं का स्वागत, मोक्षधाम में अनेक निर्माण कार्य तथा निरन्तर सेवा के कार्यो में श्री रामदल समिति लगी रहती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!