Seoni 07 May 2025
सिवनी यशो:- 1600 दिनों से अखंड जारी सदी की सबसे कठोर निराहार महाव्रत साधना कर रहे अंतराष्ट्रीय संत अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु भगवान का शिव की नगरी सिवनी में 8 मई को आगमन होने जा रहा हैं। जहाँ वे माँ नर्मदा, धर्म, धेनु, धरा, प्रकृति, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर संवाद करेंगे। दादा गुरु भगवान परिवार जिला सिवनी द्वारा बताया गया कि, इस कार्यक्रम का आयोजन 8 मई 2025 दिन गुरुवार तिथि मोहनी एकादशी को नगर के स्मृति लॉन बाहुबली चौक बारापत्थर सिवनी में होगा।
श्री दादा गुरु का आगमन दोपहर 2:00 बजे छिंदवाड़ा रोड बाईपास पर होगा वहां से सभी भक्त मंडल के साथ दादा गुरु साथ छिंदवाडा चौक, नगरपालिका चौक, रानी दुर्गावती चौक, सिंधिया चौक होते हुये बाहुबली चौक से स्मृति लॉन पहुंचेंगे। जहाँ भजन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति, दादा गुरूजी का सत्संग एवं नर्मदा संवाद तथा माँ नर्मदा की महाआरती के पश्चात दादा गुरू का पूजन अर्चन के बाद छपारा के लिये प्रस्थान करेंगे ।
जहाँ राम मंदिर छपारा से रामघाट छपारा तक भव्य शोभा यात्रा तथा रामघाट, गोल्डन टेम्पल में प्रत्येक एकादशी में होने वाली माँ वेनगंगा की महाआरती में सम्मिलित होंगे। दादा गुरु भगवान परिवार जिला सिवनी नें सभी धर्मप्रेमी, पर्यावरण प्रेमी से अपील की है कि, कार्यक्रम मे पारम्परिक परिधान में उपस्थित होकर दादा गुरु के दिव्य दर्शन कर पुन्यलाभ अर्जित करें।


