WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

गिफ्ट अ डेस्क पहल में अवधेश बघेल का योगदान: कुरई के 13 स्कूलों को मिलीं 192 डेस्क-बेंच

प्राथमिक शाला दरासीकला में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर संस्कृति जैन ने बच्चों को पढ़ाई और स्कूल उपस्थिति के लिए प्रेरित किया

Seoni 24 July 2025
सिवनी यशो:- जिला प्रशासन सिवनी द्वारा चलाई जा रही “गिफ्ट अ डेस्क” पहल समाज की सामूहिक भागीदारी से शासकीय विद्यालयों के उन्नयन का सशक्त उदाहरण बन रही है।

इसी श्रृंखला में समाजसेवी अवधेश बघेल ने कुरई विकासखंड के 13 शासकीय स्कूलों में कुल 192 डेस्क-बेंच भेंट कर शिक्षा सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़े :-सिवनी जिले में 23 जुलाई को होंगे निर्माण कार्यों के गुणवत्ता निरीक्षण

गुरुवार को प्राथमिक शाला दरासीकला में आयोजित एक सम्मान समारोह में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं श्री बघेल ने बच्चों और अभिभावकों से संवाद किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष लोचन सिंह मर्सकोले, उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया, एसडीएम प्रशांत उइके सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर संस्कृति जैन और अवधेश बघेल द्वारा डेस्क-बेंच प्रदान करते हुए
प्राथमिक शाला दरासीकला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को डेस्क-बेंच सौंपते कलेक्टर व दानदाता

बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरणा, समाज को सहयोग का संदेश

कलेक्टर सुश्री जैन ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि गिफ्ट अ डेस्क अभियान का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना, बेहतर अध्ययन वातावरण बनाना और ग्रामवासियों को बच्चों की शिक्षा में सहभागी बनाना है। उन्होंने कहा:

“गांव का भविष्य हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों की पढ़ाई सिर्फ माता-पिता की नहीं, पूरे ग्राम की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने उपस्थित बच्चों से प्रतिदिन स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वे स्कूलों की व्यवस्था और बच्चों की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

दानदाता अवधेश बघेल का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर सुश्री जैन ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से अवधेश बघेल को आभार-पत्र भेंट कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

गिफ्ट अ डेस्क जैसे अभियान जनसहयोग से शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम दे रहे हैं, और समाज के सक्षम नागरिकों को भी अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!