मध्यप्रदेशसिवनी

बैनगंगा स्वच्छता सेवा जागरूकता यात्रा द्वारा फैलाई जा रही स्वच्छता की जागरूकता

  सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 17 सितंबर मुंडारा से प्रारंभ हुई बैनगंगा स्वच्छता सेवा जागरूकता ध्वज यात्रा मंगलवार 24 सितम्बर को विकासखंड केवलारी जिला सिवनी के ग्राम पंचायत ग्वारी में बैनगंगा स्वच्छता सेवा जागरूकता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा के माध्यम से ग्राम के लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया गया एवं शपथ दिलाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
बैनगंगा स्वच्छता सेवा जागरूकता यात्रा द्वारा फैलाई जा रही स्वच्छता की जागरूकता - Seoni News
जिसमें विकासखंड केवलारी के ब्लॉक समन्वयक  अशोक बेंद्रे, श्याम उइके ब्लॉक समन्वय धनौरा एवं यात्रा दल धनौरा की उपस्थिति एवं मेंटर्स- बालक राम डेहरिया,  राधेश्याम बंदेवार एवं नवांकुर संस्था न्यू प्रगतिशील समिति चरगांव- अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष राजिक मंसूरी,  सदस्य – सागर राजपूत   के सदस्यों की उपस्थिति रही। ग्राम सिंगोड़ी की प्रस्फुटन समितियों के सुनील राय, एवं सदस्यों  के साथ ग्राम के गणमान्य नागरिकों  एवं ग्राम पंचायत के सचिव-पेरसिंह ठाकुर,  सह सचिव, सरपंच – श्री धनीलाल सल्लाम  उप सरपंच एवं पंचों की उपस्थिति रही।
बैनगंगा स्वच्छता सेवा जागरूकता यात्रा द्वारा फैलाई जा रही स्वच्छता की जागरूकता - Seoni News
      इसी तरह स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में शासकीय स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की भी सहभागिता बढ़ रही है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पेंटिंग एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपने आस-पास स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा हैं।            

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button