मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ
70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड नगरीय एवं जनपद स्तर पर कैंप लगाकर बनाये जाये – कलेक्टर
समय सीमा बैठक संपन्न
सिवनी 12 नवंबर 24
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) की अध्यक्षता में सोमवार 04 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष (Collectorate Hall) में समय-सीमा बैठक (time limit meeting) आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी एल चिनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित तथा खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।
बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने सीएम हेल्प लाईन, समय सीमा में दर्ज प्रकरणों जनसुनवाई सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सीएम हेल्प लाईन की विभागवार विस्तृत के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत बिना अटेंड करे उच्च स्तर लेबल न जाए। उन्होंने समाधान एक दिवस में चयनित विषयों से संबंधित शिकायतों की निराकरण स्थिति की भी समीक्षा कर अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री जैन ने 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाए जाने की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए सभी जनपद एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को कैंप लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह ग्रामवार तालाब पट्टा आवंटन को लेकर भी पात्र संस्थाओं एवं व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित कराने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री जैन ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आबकारी विभाग (Excise Department) की कार्यवाहियों की भी समीक्षा की तथा जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब (illicit liquor) के उत्पादन, भण्डारण, तथा विक्रय पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




