*भाजपा का लक्ष्य अंतिम छोर के व्यक्ति का हो विकास- सुजीत सूर्यवंशी, बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए”
Seoni 15 April 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत गांव – बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत जिला भाजपा के निर्देशानुसार मंडल बरघाट के शक्ति केंद्र आमागढ़ के बूथ क्रमांक 133 आमगांव में भारत रत्न, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिला भाजपा द्वारा नियुक्त विधानसभा स्तरीय समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह ठाकुर, सुजीत सिंह सूर्यवंशी ,अनिल पाठक के साथ सत्यांश भट्ट ने ग्रामीणजनों के साथ डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती मनाई।
राजेंद्र सिंह ठाकुर एवं उपस्थित सभी ने बाबा साहब के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर अनिल पाठक (पूर्व सांसद प्रतिनिधि) ने बाबा साहब के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, समानता व कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश के संविधान रचयिता व भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने भारत को एक भव्य संविधान दिया जो सभी के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है उन्होंने अपनी कुशाग्र बुद्धि से भारत देश को एक नई दिशा देने का काम किया व सामाजिक समरसता का ताना बाना गूंथा। उनके द्वारा देश हित मे अनेका अनेक कार्य किये गए।
अनिल पाठक ने ग्रामवासी से कहा कि आज हम सब यहां संगठनात्मक कार्यों को लेकर उपस्थित हुए हैं जिसमें शासन के द्वारा संचालित योजनाएं की जानकारी आप सबको प्रदान की जा सके।
पूर्व मंडल महामंत्री सुजीत सिंह सूर्यवंशी ने इस अवसर पर कहा कि शासन के द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित है जिसका सभी वर्गों को लाभ प्राप्त हो रहा है आप सभी शासन के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले और पात्र लोगों को भी लाभ दिलाने का प्रयास करें, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार प्रयास है की अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास हो जिससे वह सब के साथ समान रूप से खड़ा हो सके।
साथ ही आमगांव में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण पर साफ सफाई भी की गई व आमागढ़ में ग्रामवासीयो से संपर्क किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ,दमोह जिले में हटा विधानसभा में विस्तारक रहे व पूर्व मंडल संयोजक सत्यांश भट्ट, शक्ति केंद्र प्रभारी विनोद चौरसिया, राजकुमार कुमार मर्सकोले बूथ अध्यक्ष, मनोहर काकोडिय़ा,ग्राम सरपंच भगवत सिंह बघेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे



