शासकीय स्कूल में अमानवीयता: शिक्षक ने मासूम बच्चों को लाठी से पीटा
अभिभावकों का आरोप, वीडियो मौजूद - जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी
Seoni 20 February 2026
छपारा यशो:- सिवनी जिले के छपारा विकासखंड से शासकीय विद्यालय में बच्चों के साथ क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। जनपद क्षेत्र के करेली ग्राम स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला अंतर्गत प्राथमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक पर कक्षा पांचवीं के मासूम छात्रों को लाठी से बेरहमी से पीटने के आरोप लगे हैं।

17 फरवरी की घटना, शरीर पर उभरे लाठी के निशान
छपारा में बच्चों की पिटाई मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों द्वारा विकासखंड अधिकारी को सौंपे गए शिकायती आवेदन के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महफूज अंसारी ने 17 फरवरी को छात्रों के साथ इस कदर मारपीट की कि बच्चों के शरीर पर लाठी के स्पष्ट निशान उभर आए। घटना के बाद से बच्चे भयभीत हैं और संबंधित शिक्षक की कक्षा में बैठने से भी कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह बच्चों की पिटाई मामला बेहद गंभीर है बच्चों ने रो-रोकर अपनी आपबीती बताई, वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जिसे शिकायत के साथ प्रस्तुत किए जाने की बात कही जा रही है।
बच्चों की पिटाई मामला: ग्रामीणों में आक्रोश
घटना से आक्रोशित ग्रामवासियों एवं अभिभावकों ने संकुल केंद्र केकड़ा के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि
-
आरोपी शिक्षक पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए,
-
शिक्षक का तुरंत स्थानांतरण किया जाए,
-
और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय में अन्य शिक्षक की व्यवस्था की जाए।
यह भी पढ़े :-स्कूल में शराब के नशे में सोते मिले प्रभारी प्रधान पाठक
प्रशासन का पक्ष
मामले में अधिकारियों ने जांच की पुष्टि की है।
रविशंकर ठाकुर, बीआरसीसी छपारा ने बताया —
“मामला संज्ञान में आते ही स्कूल के प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी को तत्काल जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है।”
वहीं राकेश दुबे, विकासखंड अधिकारी छपारा ने कहा —
“जानकारी मिलते ही तत्काल जांच के आदेश दिए गए। जांच रिपोर्ट सहायक आयुक्त महोदय को सौंप दी गई है, जिन्होंने शिक्षक को तीन दिन का समय देकर अपना पक्ष रखने को कहा है।”
बड़ा सवाल
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि
➡️ क्या बच्चों के साथ हिंसा के इस मामले में ठोस कार्रवाई होती है या नहीं,
➡️ और क्या शासकीय स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त कदम उठाएगा।



