धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
मुबारकबाद देकर हर्ष उल्लास के साथ मनाई बकरा ईद
Seoni 07 June 2025
छपारा यशो:- कुर्बानी और खुद को खुदा की राह में समर्पित करने का पर्व ईद-उल-जुहा यानि बकरीद शनिवार को छपारा क्षेत्र में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सैकड़ों लोगों ने ईदगाह और सुनारी मोहल्ला स्थित बड़ी मस्जिद में नमाज अता की। मौलाना ने ईद की नमाज अता कराई। मुस्लिम भाइयों ने देश की तरक्की की दुआएं मांगी, इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी, ईदगाह और बड़ी मस्जिद में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों से मुलाकात की और उन्हें बकरा ईद के त्यौहार की गले मिलकर बधाइयां दी।
अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज :-
ईद उल अजहा त्यौहार नगर सहित आसपास के क्षेत्र में परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में पहुंच निर्धारित समय पर नमाज अदा की। नमाज के समय किसी को कहीं किसी प्रकार की समस्या न हो इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। छपारा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में बकरीद का त्योहार मुस्लिम धर्म के लोगों ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया बकरीद के मौके पर छपारा नगर की बड़ी प्राचीन मस्जिद और ईदगाह में सुबह 9:00 बजे नमाज अदा की गई वहीं उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए हाफिज जाकर रामपुरी ने ईद की नमाज अदा कराई इस दौरान उन्होंने मुल्क के अमन चैन और सुख शांति को लेकर दुआएं मांगी।



